पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahabad News Rajasthan News No Drain Of Hand Pump Water Drains Also Jammed Dirty Water Spreading On The Road

हैंडपंप के पानी का निकास नहीं, नालियां भी जाम, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद. एक मोहल्ले में सड़क के पास नालियों में जमा गंदा पानी।

शाहाबाद. कस्बे के मुंगावली तिराहे पर हरदोल मोहल्ले में लगे हैंडपंप से निकलने वाले पानी का निकास नहीं होने से यह पानी मुंगावली तिराहे के पास जमा होता रहता है। इससे गंदगी का माहौल बना हुआ है। जबकि इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते मुंगावली तिराहे के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों से निकलने वाला गंदा पानी एसीजेएम कार्यालय के आगे जमा होता रहता है। मुंगावली तिराहे के दुकानदारों ने हरदोल मोहल्ले के पानी को निकास सिरसा नदी में करने के लिए मांग की है।
खबरें और भी हैं...