पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mangrol News Rajasthan News No Need To Fear Corona Virus Prevention Is The Cure Dr Umesh

कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, बचाव ही है उपचार: डॉ. उमेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर मांगरोल सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. उमेश विजय ने लोगों को इससे डरने की नहीं, बचने की सलाह दी है।

डॉ. विजय ने इसके लिए विदेश से यात्रा करके आने वाले लोगों की अस्पताल प्रशासन को सूचना देने की बात कही है। मलेशिया घूमकर आए एक जने की भी जांच की गई। वहीं बीमारी से बचने के लिए रविवार को कुंजचौक पर आयुर्वेद से निर्मित निशुल्क काढ़ा पिलाया गया।

कोरोना वायरस को लेकर किया जागरूक: छबड़ा. कस्बे में स्थित सेनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी के तहत सुरक्षित मास्क बनवाकर कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सोनम नामदेव व स्कूल प्रभारी ज्योत्सना नामदेव ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल निदेशक महेंद्र मीणा की मौजूदगी में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए।
साथ ही होली पर चाइना निर्मित होली के रंगों का प्रयोग नहीं करने और व्यर्थ पानी नहीं बहाने का आह्वान करते हुए सूखी होली खेलने को कहा है।

छबड़ा. कस्बे में कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते स्कूली बच्चे।
खबरें और भी हैं...