पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News No One Is Suspicious So The Hunter Kept Searching For Innocent With Family

किसी को शक न हो, इसलिए परिजनों के साथ मासूम की तलाश करता रहा दरिंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदरथाना क्षेत्र के नांदियाखेड़ी गांव में 10 दिन पहले किराये से रहने आए दरिंदे ने बुधवार शाम को मकान मालिक की 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के चाचा ने बताया कि शाम साढ़े 4 बजे के बाद गायब बालिका की तलाश परिजन कर रहे थे तो वह युवक भी उनके साथ शामिल था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। जब परिजन कनवाड़ा चौकी पर बालिका के गुम होने की सूचना देने गए, तब भी आरोपी उन्हीं के साथ था, लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तभी वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस आरोपी को चौकी तक आने से इनकार कर रही है। आरोपी को पुलिस ने वारदात के 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लालचंद बैरागी 2 मार्च को ही नांदियाखेड़ी गांव में स्थित पीड़िता के पिता के पुराने मकान में किराये से रहने आया था। वह कुछ दिनों में ही पीड़िता के पिता व अन्य से काफी घुल-मिल गया था। उसने बालिका को खिलौने देने के बहाने कमरे में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया और गला दबा दिया। आरोपी को ग्रामीणों ने पीड़िता के पिता के साथ ही शराब पीते भी देखा है।

कुएं में फेंकने वाला था शव, पकड़े जाने के डर से बोरे में बंद कर कमरे में छिपाया


आरोपी लालचंद बैरागी ने शाम 6 से 7 बजे के बीच में ज्यादती के बाद बालिका की हत्या कर दी और शव को बोरे में रख दिया। रात होने पर आरोपी शव को घटना स्थल के पीछे स्थित एक कुएं में फेंकने वाला था, लेकिन कनवाड़ा पुलिस के तुरंत गांव में तलाशी अभियान शुरू करने से उसे मौका नहीं मिला।

आरोपी को एक साल पहले छोड़ गए थे प|ी व बेटा: पुलिस के अनुसार आरोपी लालचंद बैरागी को एक साल पहले प|ी व बेटा छोड़कर कहीं चले गए हैं। आरोपी के शराब की लत से प|ी खासी परेशान थी। दोनों में आए दिन झगड़े होते थे। इससे नाराज होकर वह अपने चार साल के बच्चे के साथ चली गई। तब से वह अकेला ही किराये के मकानों में रह रहा था। जानकारी के अनुसार वहशीपन व दिनभर शराब के नशे में रहने के कारण बालिका से ज्यादती करना सामने आया है।

12 घंटे से कम समय में आरोपी गिरफ्तार: एसपी ने बताया कि जैसे ही कनवाड़ा चौकी से बालिका के गुम होने की सूचना मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 से ज्यादा स्थानों पर छापामारी की गई। तत्काल गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई। रात को ही आरोपी को डिटेन कर लिया था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को गांव के समीप ही खनन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जांच व कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन


एसपी ने बताया कि प्रकरण में त्वरित अनुसंधान व साक्ष्यों के संकलन के लिए एएसपी राजेश कुमार तथा डीएसपी विजय शंकर शर्मा व महिला प्रकरण अनुसंधान अधिकारी डीएसपी गोपालाल मीणा के नेतृत्व में महिला थानाधिकारी हरिसिंह, सदर एसएचओ संजय मीणा व अन्य की एसआईटी का गठन किया गया है, जो प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन कर प्रकरण का त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर शीघ्र चालान पेश किया जाएगा। प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर प्रकरण का त्वरित विचारण किया जाना सुनिश्चित करेगी।

पुलिसकर्मियों के लिए इनाम की घोषणा

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि अबोध बालिका से ज्यादती कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने रातभर मेहनत की। टीम में अच्छा कार्य करने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

इधर, ज्यादती की दो घटना

हैवानियत }10 दिन पहले ही किराए पर रहने आया था, खिलौने के बहाने बुलाया

अकलेरा. क्षेत्र के एक गांव में 10वीं में अध्ययनरत छात्रा को कमरे में ले जाकर ज्यादती करने का प्रकरण सामने आया है। घटना 9 मार्च की है। इसको लेकर अकलेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाप्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि छात्रा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसका पड़ोसी छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है। छात्रा का आराेप है कि उस दिन दोपहर 2 बजे छात्र उसे अपने कमरे में ले गया और बंधक बनाकर ज्यादती की। विरोध करने पर अारोपी ने आंख पर मुक्के से मारा। आरोपी वयस्क है या नहीं, प्रमाण पत्र देखने के बाद पता चलेगा।

भवानीमंडी में ज्यादती का प्रयास

भवानीमंडी. 3 दिन पहले घर में घुसकर मंदबुद्धि किशोरी से ज्यादती का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 8 मार्च को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि मैं व पति मजदूरी करने घर से बाहर चले गए। घर पर मंदबुद्धि बेटी अकेली थी। इस दौरान पंकज कुमार उर्फ डॉक्टर पुत्र गिरधारी लाल मेघवाल ने घर में घुसकर बेटी से ज्यादती करने का प्रयास किया। पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

10वीं की छात्रा को कमरे में ले जाकर की ज्यादती
खबरें और भी हैं...