नाक, कान जांच शिविर 15 को
बारां| लायंस क्लब बारां साउथ व श्रीजगन्नाथ मानव सेवा समिति कोटा की ओर से निशुल्क नाक, कान, गला व कैंसर रोग जांच शिविर 15 मार्च को लगेगा। क्लब अध्यक्ष कुंजबिहारी नागर ने बताया कि शिविर में नाक, कान, गला एवं कैंसर की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर धर्मादा धर्मशाला बारां में सुबह 10 से शुरू होगा। शिविर में महावीर ईएनटी हॉस्पिटल कोटा के डॉ. विनीत जैन सेवाएं देंगे। क्लब के सुरेश जैन व सिद्धार्थ टेहल्यानी ने बताया कि शिविर में निशुल्क दवाओं के साथ अत्याधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी।