पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Nutrition Night Chaupal Will Be Installed In 235 Gram Panchayats Of The District

जिले की 235 ग्राम पंचायतों में लगेगी पोषण रात्रि चौपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां. पोषण रात्रि चौपाल के आयोजन के संबंध में बैठक लेते कलेक्टर राव।

बारां| जिले में पोषण माह की गतिविधियों के तहत शुक्रवार को जिले की 235 ग्राम पंचायतों में पोषण रात्रि चौपाल लगाने और इसकी व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर इंद्रसिंह राव की अध्यक्षता में बैठक की गई। कलेक्टर राव ने कहा कि जिलास्तरीय पोषण रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में शुक्रवार शाम 6 बजे से लगेगी।

इसमें अधिकारी आमजन को पोषण के संबंध में जागरूक करेंगे और जनसमस्याओं का निस्तारण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के कारण अंता व मांगरोल को छोड़कर सभी 235 ग्राम पंचायतों में पोषण रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। इसमें संबंधित एसडीएम सहित कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी, चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, शिक्षक, वार्डपंच, जनप्रतिनिधि, बीसीएमओ, गिरदावर, एएनएम, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व ग्रामवासी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सीईओ बृजमोहन बैरवा, एसडीएम शत्रुघ््न सिंह, सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर, डीडी आईसीडीएस मोहिनी पाठक, सीडीईओ रामनारायण मीणा, कृषि विभाग के अतीश कुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...