- Hindi News
- National
- Anta News Rajasthan News Oath Of Beti Bachao Beti Padhao Administered In Anta And Chhipabraud
अंता और छीपाबड़ौद मेें दिलाई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी समृद्धि उत्सव के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान गुरुवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी मनीष गौर की अध्यक्षता में शहरी सहभगिता की बैठक का आयोजन किया।
वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। बैठक के बाद महिलाओं की जन जागरुकता रैली को कार्यक्रम अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वापसी के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें अवधेश मीणा जिला प्रबंधक ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए बेटियों को पढ़ा-लिखाकर समाज व देश के विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डे-नुलम योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष गौर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए बेटियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। सहभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान महिला एसएचजी को रेवलिंग फंड की राशि दस-दस हजार की वित्तीय स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरित किए।
छबड़ा. दीनदयाल अंत्याेदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व शहरी समृद्धि उत्सव के तहत चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को पालिकाध्यक्ष कैलाशचंद जैन की अध्यक्षता में शहरी सहभागिता मंच की बैठक एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका भवन में किया गया। योजना प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि बैठक के बाद एसएचजी व एएलएफ की महिलाओं की जन जागरुकता रैली मुख्य मार्गों से निकाली गई। जिसको पालिकाध्यक्ष जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मिशन के जिला प्रबंधक सत्यनारायण नागर ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए बेटियों को पढ़ा-लिखाकर समाज व देश के विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष जैन ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान महिला एसएचजी को रिवोलिंग फंड की राशि दस-दस हजार रुपए के वित्तीय स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण किए। इसके बाद गोल मेज कार्यक्रम के तहत योजना के लाभार्थियों की सफलता को सहभागियों के साथ साझा किया। इसके बाद कौशल प्रशिक्षण आवेदन एवं स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन भरवाए गए। अंत में योजना प्रभारी मोहम्मद हनीफ एवं यशवंत कुमार कुशवाह ने धन्यवाद दिया।
मेहर समाज की बैठक 15 को: बारां. मेहर समाज की बैठक 15 मार्च को शहर के मंडोला वार्ड स्थित चतुर्भुजनाथ महाराज मंदिर पर होगी। बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल मायथा करेंगे। सचिव रामस्वरूप मेहरा ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने एवं समाज के मंदिर के लिए भूमि खरीदने पर चर्चा की जाएगी।
अंता. रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रशासनिक अधिकारी।