पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोषालय से हासिल करें आक्षेपित बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| जिले के आहरण वितरण अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतिम माह मार्च में आक्षेपित बिलों को टोकन शाखा से जल्द हासिल करना चाहिए। क्योंकि माह मार्च में बिलों की अधिकता और समय सीमा को देखते हुए आक्षेपित बिलों के लिए सभी कार्यालयों को सूचित नहीं किया जा सकता।

इसलिए पे-मैनेजर डीडीओ लॉगिन पर ऑथोराइजेशन के व्यू बिल स्टेटस पर आक्षेपित बिलों को देखकर आक्षेपित बिल कोषालय से हासिल करें। समय पर बिल हासिल नहीं होने या आक्षेपित बिलों को वापस पारित के लिए प्रस्तुत नहीं करने पर पूरी जिम्मेदारी आहरण वितरण अधिकारी की होगी।

रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के संबंध में प्रतिदिन पे-मैनेजर पर स्टेटस चेक करते रहें तथा रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन दिखने पर उसकी एडवाइज तैयार कर कोषालय में भिजवाएं, ताकि उनका सही खाते में भुगतान हो सके।
खबरें और भी हैं...