- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News On Vaishya Ekta Day 17 Late Ramdas Will Celebrate His Birth Anniversary
वैश्य एकता दिवस 17 को, स्व. रामदास की मनाएंगे जयंती
बारां। वैश्य एकता के पुरोधा व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जयंती पर जिला वैश्य महासम्मेलन की ओर से 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित तथा केरोनावायरस से बचाव के लिए पांच हजार पंपलेट जिला प्रशासन को जनहित में वितरण के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग, युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक करोलिया, कमलेश विजय, प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला जैन भाया, प्रदेश मंत्री यशभानु जैन, महामंत्री सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष जिनेंद्रकुमार जैन, महिला संयोजिका सुधा मारू ने बताया कि स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से देशभर में मनाए जा रहे वैश्य एकता दिवस को लेकर शहर में भी युवा टीम जिला अस्पताल में फल वितरण करेगी।