पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mangrol News Rajasthan News Panch And Sarpanch Elections Of 25 Wards In Mangrol Today

मांगरोल में 25 वार्डों के पंचों और सरपंच का चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसवाली। रविवार को सरपंच व वार्ड पंचों के चुनावों होंगे। यहां सरपंच पद के लिए नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें मोहम्मद इदरीस खान, ओमप्रकाश नागर, गोपाल मिस्त्री, राजेंद्रकुमार कलवार, बद्रीलाल नागर, कैलाश नागर, रवि गर्ग, रामेश्वर कहार, नरेश जैन शामिल हैं। वहीं 25 वार्डों के पंचों का भी चुनाव होगा।

अगले दिन उपसरपंच पद के लिए भी चुनाव होगा। ग्राम सचिव बंटी मेघवाल ने बताया कि तीन मतदान केंद्रों पर 13 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम तक पहुंच चुकी हैं और मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पंच और सरपंच के लिए 10554 मतदाता वोट देंगे।
खबरें और भी हैं...