- Hindi News
- National
- Kawai News Rajasthan News Patwar Sangh Gave Memorandum About Their Demands
पटवार संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
बारां| राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिबल्लभ शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में पटवारियों की मुख्य मांग पटवारियों की ग्रेड पे 3600 करने पटवारियों को 9,18, 27 का लाभ देने तथा नियमित डीपीसी करने के संबंध में मांग पत्र प्रस्तुत किया। शर्मा ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान में सभी जगह मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से पटवार संघ की ओर से ज्ञापन दिया है। सरकार की ओर से यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं की जाएगी तो राजस्थान पटवार संघ शीघ्र आंदोलन करेगा।
इस मौके पर उपशाखा अध्यक्ष मनीष मीणा, कोषाध्यक्ष अंसार हुसैन, भावना कटारा, राजकुमार उपस्थित रहे।