- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Peace Comes From Listening To The Story Shastri
कथा सुनने से मिलती है शांति: शास्त्री
समीपवर्ती बड़गांव में चल रहे बिसौती माता के मेले में आयोजित की जा रही भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक मुकुटबिहारी वैष्णव ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और ईश्वर की भक्ति में बड़ा मन लगता है। भगवान को पाने के लिए सेवा समर्पण से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
उन्होंने बताया कि मनुष्य जाति से नहीं अपितु सद्कर्म से महान होता है। इसलिए फल की इच्छा ना करते हुए हमेशा सद्कर्म करो। गुरुवार को प्रेमलाल बंजारा, जगदीश बंजारा, रणधीर जैन ने आरती उतारी। शुक्रवार को शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। कथा का समय दोपहर 12 से चार बजे बजे तक रहेगा।
बारां. समीपवर्ती बड़गांव में कथा का वाचन करते मुकुटबिहारी शास्त्री।