पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawai News Rajasthan News Pensioner Society Subdivision Shahabad Meeting Tomorrow

पेंशनर समाज उपशाखा शाहाबाद की बैठक कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद| पेंशनर समाज उपशाखा की बैठक 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। उपशाखा के मंत्री प्रेमनारायण वर्मा ने बताया कि कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में पेंशनर मेडिकल डायरी से मिलने वाली दवाइयों के लिए उपभोक्ता भंडार तथा अधिकृत मेडिकल स्टोर से उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी। जिन पेंशनरों ने अभी तक 7वें वेतन फिक्सेशन के आवेदन नहीं भरे हैं, उनके आवेदन भरवाए जाएंगे। साथ ही बैंक से पेंशन मिलने में आ रही परेशानियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पेंशनर समाज के मोतीलाल मेहता, राधेश्याम यादव, मुख्तार अहमद, बाबूलाल मेहता, बाबूलाल वर्मा मौजूद रहेंगे।
खबरें और भी हैं...