- Hindi News
- National
- Anta News Rajasthan News Pensioner39s Society Tehsil Level Session Will Be Held On 12 To Discuss Many Issues
पेंशनर समाज का तहसील स्तरीय अधिवेशन 12 को, होगी कई मुद्दों पर चर्चा
अंता. पेंशनर समाज का तहसील स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया होंगे। संगठन संरक्षक नाथूलाल निडर ने बताया कि निजी मैरिज गार्डन में आयोजित अधिवेशन के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा सहित खनन मंत्री की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए घोषित धार्मिक रेलयात्रा के प्रथम चरण की लाॅटरी निकाली जाएगी।