- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Piyush Becomes Vice President Of Vaishnav Agrawal Panchayat
पीयूष बने वैष्णव अग्रवाल पंचायत के उपाध्यक्ष
बारां| वैष्णव अग्रवाल पंचायत का होली मिलन समारोह चौमुखा बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर में हुआ। जिसमें वैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पीयूष गर्ग को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। पीयूष गर्ग की नियुक्ति पर समाज के युवा एवं पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष पीयूष गर्ग ने कहा कि समाजहित में कार्य करने के अलावा युवाओं को सक्रिय करने पर भी जोर दिया जाएगा।