पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पंजाब के बालक काे किशोर गृह भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| जीआरपी चौकी के उपनिरीक्षक रामावतार शर्मा ने मंगलवार रात को अंता रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय से एक बालक को दस्तयाब किया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अर्शदीप (12) पुत्र डोंगर सिंह निवासी गांव भीमा थाना थोड़ी जिला सिरसा पंजाब बताया। साथ ही पूछताछ में बालक ने गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ हार्वेस्टर पर काम करने के लिए आना बताया। जिसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जिस पर समिति के सदस्य प्रमोद शर्मा, शैलेष मेहता, प्रीति अरोड़ा व गिरजेश्वरी शृंगी ने बालक की काउंसलिंग की तथा बालक को देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता के लिए संप्रेषण एवं किशोर गृह बारां में रखकर बालक के माता-पिता को सूचित किया गया।
खबरें और भी हैं...