पॉपुलर फ्रंट ने किया विरोध प्रदर्शन
अंता. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया अंता इकाई ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को अंता इकाई ने सीएडी सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पॉपुलर फ्रंट के नगर अध्यक्ष मोहम्मद अय्याज ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना में पॉपुलर फ्रंट दिल्ली के पदाधिकारियों को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है, जो कि अनुचित है। दिल्ली फ्रंट के पदाधिकारियों व बेगुनाहों को रिहा किया जाए। प्रदर्शन को मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल सलाम, एसडीपीआई नगर अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने संबोधित किया।