पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Prabhat Pheri And Sarvadharma Prayer Meeting Today

प्रभात फेरी व सर्वधर्म प्रार्थना सभा आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की शृंखला में दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर 12 मार्च से जिले में साप्ताहिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मिनी सचिवालय सभागार में कलेक्टर इंद्रसिंह राव की अध्यक्षता में बैठक हुई।

कलेक्टर राव ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर 18 मार्च तक कई कार्यक्रमों का जिला व ब्लाॅक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एएडीएम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। 12 मार्च को जिला स्तर पर श्रीराम स्टेडियम से सुबह 10 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा के समीप सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। 13 को गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत की प्रतियोगिता महात्मा गांधी मिडिल स्कूल स्टेशन रोड बारां में सुबह 11 बजे होगी। 14 को नुक्कड़ नाटक प्रताप चौक पर एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता खेल संकुल में होगी। 15 को चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता तथा 16 को निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 को भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता एवं 18 मार्च को महापुरुषों का रूप धारण प्रतियोगिता व संगोष्ठी के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

यह कार्यक्रम ब्लाॅक स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...