- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Prajapati Became The District Convenor Of Raktosh Foundation
प्रजापति बने रक्तकोष फाउंडेशन के जिला संयोजक
बारां| रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने जिला संयोजक पद पर समाजसेवी दुर्गाप्रसाद प्रजापति को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने बताया कि यह नियुक्ति रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक व संरक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की सहमति और राष्ट्रीय महामंत्री ताराचंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मर्मिट की अनुशंसा पर की गई है।
प्रजापति ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करेंगे। जिले की हर तहसील में कार्यकर्ताओं के माध्यम से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर मानवता की सेवा की जाएगी।