- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Problems Reported To Se Of Electricity Corporation
बिजली निगम के एसई को बताई समस्याएं
बारां| किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने सहायक अभियंता किशनगंज को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन देकर बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच कर फिक्स रेट से बिल जारी करने की मांग की है।
प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कृषि व घरेलू बिल औसत खर्च आधार पर दिए जा रहे हैं, जो निर्धारित फ्लेट रेट से भी ज्यादा हैं। बिजली चोरी व छीजत का भार नियमित उपभोक्ताअों पर डाला जाना अनुचित है। प्रदेश संयोजक सिंह ने कहा कि इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष हरिशंकर सनोठिया, तहसील संगठन मंत्री रमेशचंद मीणा, तहसील मंत्री श्यामसुंदर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अटवाल, तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाड़ा शामिल थे।