- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Rage Of Panchayat Elections On Holi Attacked And Broke The Legs Of A Person
होली पर निकाली पंचायत चुनाव की रंजिश, हमला कर एक जने के पैर तोड़े
छबड़ा| क्षेत्र के कोटड़ी गांव मे मंगलवार को होली पर्व पर पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। इसे बारां रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कोटड़ी निवासी जगदीश नागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कड़ैयावन पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे धर्मा धाकड़ सहित अशोक, राजू, मुकेश, राधेश्याम व पूरन ने उसके घर में घुस कर उस पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया व लातों घूसो से मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमलावरों ने उसके पैर भी तोड़ दिए। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उचार कर उसे बारां रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।