पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Raised The Issue Of Increasing The Dlc Rate Of Compensation For Submerged Areas In The Assembly

विधानसभा मेें डूब क्षेत्रों के मुआवजे की डीएलसी दर बढ़ाने का मुद‌्दा उठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छीपाबड़ौद| समीपवर्ती सारथल क्षेत्र में परवन वृहद सिंचाई परियोजना में बारां-झालावाड़ जिले के 47 गांवों सहित हजारों बीघा उपजाऊ भूमि डूब में आ रही है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री एवं सांगोद विधायक भरतसिंह ने डूब क्षेत्र में आए किसानों के मुआवजा को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाए।

विधायक सिंह ने डूब क्षेत्रों के किसानों को 2012 की डीएलसी के स्थान पर 2020 की डीएलसी से मुआवजा देने की बात रखी। वहीं छबड़ा थर्मल व कवाई थर्मल प्लांट को दिए जाने वाले पानी पर भी सवाल उठाया। जिसमें थर्मल प्लांटों को मिलने वाला पानी पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। पहले 50 मिलियन मीटर पानी थर्मल प्लांटों को मिलना था जो अब केंद्र सरकार की ओर से 92 मिलियन मीटर कर दिया गया है। जिसके चलते कोटा, झालावाड़, बारां के किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा में किसानों की आवाज उठाने पर छीपाबड़ौद ब्लॉक कांग्रेसी नेताओं ने विधायक सिंह को धन्यवाद दिया है। कांग्रेस नेता सारथल सरपंच लोकेंद्र सिंह ने भरतसिंह से मुलाकात कर परवन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों को 2020 की डीएलसी दर से मुआवजा दिए जाने की मांग की थी व बिलेंडी गांव को भी पूर्णरूप से डूब क्षेत्र में लिए जाने, गांव को मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। युवा कांग्रेस बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र सचिव पंकज नंदवाना, सेवादल जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद कुरैशी, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छबड़ा कुलदीप सिंह, छीपाबड़ौद ब्लाॅक महासचिव मंजूर खान, गोपाल नेता, जाकिर भाई, मुबारिक भाई, परमानंद नागर, चतुर्भुज नागर ने विधानसभा में किसानों की आवाज उठाने पर विधायक सिंह को धन्यवाद दिया है।

पटना में जीएसएस स्वीकृत होने पर जताई खुशी: अटरू. ग्राम पटना में 33 जीएसएस स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी रणवीरसिंह हाड़ा ने बताया कि ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक पानाचंद मेघवाल काे धन्यवाद दिया। विधानसभा में किसानों की आवाज उठाने पर किसानों ने उनकाे धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रामलाल योगी, सुरेश नागर, घनश्याम नागर, कालूलाल सरपंच अमृतलाल, जुगल किशोर, बंटी नागर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...