- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Ramdhun Echoed In Sarvadharma Prayer Meeting To Learn To Follow Gandhiji39s Ideals
गांधीजी के आदर्शों पर चलने की सीख दी सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गूंजी रामधुन
राज्य सरकार के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के कार्यक्रम के तहत दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर 12 से 18 मार्च तक दांडी यात्रा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को मिनी सचिवालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता को श्रद्धाभाव से याद किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर कलेक्टर राव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व सीख वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रासंगिक है। उनके पदचिन्हों पर चलकर सर्वजन कल्याण के भाव से व्यक्ति अपना और समाज का विकास कर सकता है। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सरस्वती वंदना सहित गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने ही कहिए जे पीर पराई जाने है तथा रामधुन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम, हम होंगे कामयाब, श्रीराम स्तुति का गायन किया गया।
इस मौके पर वैदिक, मुस्लिम, जैन, ईसाई, सिख प्रार्थनाएं भी प्रस्तुत की गई। प्रार्थना सभा में गांधी दर्शन ब्लॉक स्तरीय समिति बारां के संयोजक अरविंद गालव, सह संयोजक खेमराज सिंह, एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, एएसपी विजय स्वर्णकार, एसडीएम शत्रुघ्न सिंह, एसीईओ गौरव मित्तल, शिक्षक, विद्यार्थी, आमजन समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। प्रभात फेरी एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन ब्लॉक स्तर पर भी किया गया। वहीं दांडी यात्रा सप्ताह के तहत गुरुवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व संदेश पर आधारित प्रभात फेरी श्रीराम स्टेडियम से निकाली गई। जिसको कलेक्टर इंद्रसिंह राव एवं एडीएम मोहम्मद अबुबक्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थी महात्मा गांधी के संदेशों के बैनर लेकर चल रहे थे। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस श्रीराम स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी, शिक्षक, नागरिक, विद्यार्थी आदि मौजूद थे। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार दांडी यात्रा सप्ताह के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत की प्रतियोगिता महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टेशन रोड पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थी भाग लेंगे।
किशनगंज. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को कस्बे में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली। सब्जीमंडी स्थित बालिका प्राथमिक स्कूल से प्रभात फेरी को एसडीएम चंदन दुबे, तहसीलदार जगमोहन शर्मा, बीडीओ दिवाकर मीणा, सीबीईओ सरोज दीक्षित व उपसरपंच अजय चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पहुंची। जहां महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी जगनलाल वर्मा, विश्वनाथ नागर, लवकुमार, ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम राठी, शंभूदयाल वैष्णव, मनीष नागर, पूर्व सरपंच राकेश नागर, मनमोहन शाक्यवाल, बनवारीलाल सहित कई लोग मौजूद थे।
अटरू. कस्बे में गुरुवार को गांधी पार्क से दांडी यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत एसडीएम कृष्णकुमार जोजन और सीबीईओ गंगाप्रसाद मीणा ने की। शारीरिक शिक्षक हेमंत शर्मा ने दांडी यात्रा के बारे में बताया। विद्यार्थियों की रैली गांधी पार्क से रवाना होकर हाट चौक पहुंची। कार्यक्रम में विक्रम सिंह खींची, शारीरिक शिक्षक रामप्रताप, अंकिता शर्मा, रेखा यादव, लोकेश नागर, पीईटी राजेंद्र नागर, प्रहलाद मेघवाल मौजूद थे।
अंता. कस्बे में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी एवं सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम सहित ब्लाॅकस्तरीय अधिकारी मौज्ूद थे।
किशनगंज. दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी को रवाना करते अधिकारी।
अंता. कस्बे में निकाली गई प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रशासनिक अधिकारी।
बारां. दांडी यात्रा सप्ताह के तहत आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित करते कलेक्टर राव।