- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Ramesh Becomes President Of Mandi Hammal Mazdoor Union
मंडी हम्माल मजदूर संघ के रमेश बने अध्यक्ष
बारां| मंडी हम्माल मजदूर संघ के चुनाव में 1347 लोगों ने मतदान किया। जिसमें से 62 मत निरस्त हुए। मतगणना में गोपाल सुमन को 40 मत, हंसराज गोस्वामी को 449 एवं रमेशचंद सुमन को 796 मत मिले। रमेशचंद सुमन को 347 मतों से विजयी घोषित किया गया। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी विमल बंसल, शांतिकुमार जैन व सुनील गर्ग ने की। मुनीम संघ अध्यक्ष रमेशचंद नागर, महामंत्री हंसराज गोचर, गिर्राज नागर, उपाध्यक्ष अमन सुमन, शंकरलाल सुमन, नरेंद्र सोलंकी व ओम नागर ने चुनाव में सहयोग किया।