- Hindi News
- National
- Mangrol News Rajasthan News Ramlila Of Two And A Half Episodes Will Start From Hindu New Year
हिंदू नववर्ष से शुरू होगी ढाई कड़ी की रामलीला
मांगरोल| रामलीला मंच की ओर से मंडल की सहमति से 25 मार्च हिंदू नववर्ष से शुरू होने वाली ढाई कड़ी की रामलीला के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें बालाजी महाराज को अध्यक्ष बनाते हुए उपाध्यक्ष मदनलाल राठौर, श्याम सोनी, सचिव रामू, मधुसूदन गालव, संगठन मंत्री सत्यनारायण गौतम, जगदीश राठौड़, सुरक्षा संयोजक सुरेश सेन, हितेश शर्मा, नंदन सोनी, विशेष सलाहकार हेमराज निडर को बनाया गया है। श्रीराम बारात संयोजक डीके चौरसिया को बनाया गया। ढाई कड़ी रामलीला के कार्यक्रम रविवार दोपहर पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो जाएंगे।