पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीताबाड़ी में रामलीला का मंचन कल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवाड़ा| सीताबाड़ी स्थित मेला रंगमंच पर प्रयाग क्षेत्र के काशी बनारस से आए कलाकार कस्बेवासियों के सहयोग से सोमवार से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन करेंगे।

रामायण प्रचारक मंडल वाराणसी के महंत पंडित समयलाल मिश्रा एवं संचालक जयकृष्ण मिश्रा ने बताया कि हिंदू संस्कृति एवं गोरक्षा के लिए रामलीला मंडल वाराणसी के 21 कलाकार सीताबाड़ी मेला रंगमंच पर सोमवार रात अाठ से रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला में प्रथम दिन 16 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्म, 17 को मुनि आगमन एवं ताड़का मारीच, सुबाहु वध, 18 को सीता स्वयंवर एवं रावण बाणासुर संवाद, 19 को परशुराम-लक्ष्मण संवाद, श्रीराम-सीता विवाह, 20 को मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ संवाद एवं राम वनवास, 21 को सुर्पणखा नाक छेदन एवं सीताहरण, 22 को सबरी भेंट, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध, 23 को लक्ष्मण शक्ति, 24 को कुंभकरण, मेघनाथ, अहिरावण वध एवं 25 को रावण वध व राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...