फार्मासिस्टोें की मांगों पर मिला आश्वासन
बारां. चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्टों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का राज्य सरकार ने लिखित में आश्वासन दिया है। सरकार ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भी किया है। जिससे फार्मासिस्टों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि विधायक पानाचंद मेघवाल ने विधानसभा में चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्टों का कैडर गठन करने की मांग को उठाया था। जिसके अगले ही दिन चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कमेटी का गठन किया, जिसमें वित्त विभाग और चिकित्सा विभाग के शीर्ष अधिकारियों को शामिल किया है। संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव कुमार, उपाध्यक्ष विनोद सोन, कोटा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, बूंदी जिलाध्यक्ष रामनारायण मीणा, बारां उपाध्यक्ष सीताराम, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप खींची, महावीर नागर, रामगोपाल सोनी, छोटूलाल, श्यामसुंदर मौजूद थे।