पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का करें निस्तारण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम जनसुनवाई के प्रकरणों के निस्तारण करने के संबंध में कलेक्टर इंद्रसिंह राव की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में बैठक हुई।

जिसमें कलेक्टर राव ने कहा कि परिवादियों से समस्या के संबंध में चर्चा कर निस्तारण किया जाना चाहिए और परिवादी को संतुष्ट किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मासिक वीडियो काॅन्फ्रेंस में आमजन की समस्याओं एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता से जानकारी ली जाती है।

इसलिए अधिकारी लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें। इस मौके पर एसीपी रामकुमार बाथम ने प्रकरणों के तहत संतुष्टि रिपोर्ट, सीएम रिलीफ फंड के लंबित प्रकरण एवं विभागों के लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...