- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Roadways Administration Honored Women Passengers In Baran
बारां में रोडवेज प्रशासन ने किया महिला यात्रियों काे सम्मानित
बारां. महिला दिवस पर यात्रियों का सम्मान करती रोडवेज की अधिकारी।
बारां| महिला दिवस पर बारां रोडवेज डिपो की मुख्य प्रबंधक सुनीता जैन ने महिला कर्मचारियों हेमंत रितू मीणा कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ लिपिक कुमारी हर्षिता, परिचालक प्रीति बाला, मैकेनिक ग्रेड सेकंड कुमारी अरसला खानम को तिलक लगाकर सम्मानित किया।
इस दौरान बस स्टैंड परिसर में महिला यात्रियों को भी तिलक लगाकर पुष्प भेंट किए गए। सभी महिला यात्रियों को रोडवेज की साधारण व द्रुतगामी बस सेवा में मध्य रात्रि तक फ्री यात्रा करने के बारे में बताया।
मुख्य प्रबंधक जैन ने महिला यात्रियों को संबोधित किया। जिसमें महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन शब्बीर मोहम्मद ने किया।