- Hindi News
- National
- Mangrol News Rajasthan News Shootingball Competition Held At The Launch Of Phuldol Lokotsav In Kishanganj
किशनगंज में फूलडोल लोकोत्सव के शुभारंभ पर हुई शूटिंगबॉल प्रतियोगिता
किशनगंज. प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय लेते अतिथि।
किशनगंज| कस्बे में मनाए जा रहे 134वें फूलडोल लोकोत्सव का शुभारंभ रविवार को स्कूल मैदान में शूटिंगबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि कटारिया ने बताया कि सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में सुबह 10 बजे किशनगंज व बरूनी के बीच मैच हुअा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक ललित मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो व पूर्व प्रधान मनोज चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में करीब 20 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। सोमवार को होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि खानपुर विधायक नरेंद्र नागर होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीशप्रसाद मीणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नाथूलाल नागर, मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह हाड़ा, उम्मेदसिंह टीटू सरपंच, दुर्गाशंकर नागर सरपंच, जगदेव सिंह चाहल सरपंच, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम मीणा, छोटूलाल, मुकेश गुरदिया, संजय चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।