- Hindi News
- National
- Anta News Rajasthan News Shopkeepers Shouted Slogans Protesting The Kiosks In Front Of The School
स्कूल के सामने गुमटी रखने का विरोध दुकानदारों ने जाम लगाकर नारेबाजी की
अंता. कस्बे में स्कूल के सामने गुमटी रखने पर जाम लगाकर विरोध जताते दुकानदार।
अंता| कस्बे में स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल के पास एक गु़मटी रखने को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। इस गुमटी के आसपास पहले से मौजूद दुकानदारों ने इसको लेकर विरोध किया तथा कुछ देर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं इस रोड से गुजरने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकालना पड़ा। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाया तथा रोड पर रखी गुमटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर भिजवाया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रात के समय उनकी गुमटियों को सरका कर दूसरी गुमटी को रखवा दिया है। जिसके चलते विरोध उत्पन्न हुआ है। दूसरी ओर इस समय चल रही बोर्ड परीक्षा को लेकर सीनियर स्कूल की प्रधानाचार्या ने भी स्कूल के सामने रखी अवैध गुमटियों को हटाने की हिदायत दी।