- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Shrimed Kshatriya Swarnakar Samaj Election On 15th
श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव 15 को
श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक रविवार को रामप्रसाद सोनी की अध्यक्षता में श्रीबलदाऊजी महाराज मंदिर पर हुई।
बैठक में आगामी जिला कार्यकारिणी के चुनाव 15 मार्च को कराने का निर्णय लिया। इसके लिए की जाने वाली तैयारियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही चुनाव अधिकारी मांगीलाल स्वर्णकार तथा कमलेश सोनी को बनाया गया। बैठक में बंशीलाल, श्याम सोनी, सुरेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद थे।