पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Social Work Needs To Be Expanded Among Youth Vaishnav

सामाजिक कार्यों का युवाओं में विस्तार होना जरूरी: वैष्णव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से कोटा रोड स्थित खेल संकुल में जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक कुमार मधुकर ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने युवाओं को खेलों में भाग लेने एवं खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, खेलों से युवाओं को नौकरी में लाभ मिलने, खेल से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश नागर ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। जिसमें बालिकाओं को मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने, राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप से बचने के लिए संतुलित आहार, दैनिक व्यायाम, स्वस्थ दिनचर्या, लकवा, टीकाकरण, तंबाकू नियंत्रण कानून, स्वाइनफ्लू के लक्षण व कोरोनावायरस से बचाव की जानकारी दी। सेंट्रल बैंक अधिकारी धन्नालाल ने बैंक संबंधित जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक कुसुमलता जैन ने महिलाओं के लिए सहायता समूह, महिलाओं को आत्म स्वावलंबन, पोषण एवं बच्चों को टीकाकरण एवं सरकार की कई योजनाओं, महिलाओं के खानपान की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन के जिला युवा समन्वयक कुलदीप सिंह ने स्वच्छता के लिए युवाओं को ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में शौचालयों का निर्माण करवाने एवं लोगों को स्वच्छता, ग्रामीणों को शौचालय के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। प्रगति संस्थान के ललित वैष्णव ने कहा कि सामाजिक कार्य का युवाओं में विस्तार होना जरूरी है, जिससे युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके।

यातायात पुलिस आशा बारहट ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। रूडसेट संस्थान के प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज ने रूडसेट में होने वाले कोर्स के बारे में जानकारी दी। संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक ने किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजू पंकज ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मनीषा मालव, टीकम नागर, गिरिराज मेरोठा, कृष्णा मेरोठा मौजूद थे।

बारां. खेल संकुल में अायोजित युवा सम्मेलन में मौजूद युवक।
खबरें और भी हैं...