पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़गांव में श्रीमद्‌भागवत कथा आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिव परिवार मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

बारां. शिवशक्ति जंगम महिला मंडल की ओर से शहर में शिव परिवार मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि सभापति कमल राठौर थे। इस अवसर पर मंडल की सदस्य रामगीताबाई ने खुद की जमीन मंदिर के लिए दान दी। इस अवसर पर बेबी जंगम, संतोष जंगम, लीला जंगम, कमलेश जंगम, ममता जंगम, पिंकी जंगम, ज्योति जंगम मौजूद थे।

बारां. निकटवर्ती बड़गांव में चल रहे मातारानी बिसौती मेले में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी। जिसका समय दोपहर एक से तीन बजे तक रखा गया है। जिसमें पंडित मुकुटबिहारी शास्त्री कथावाचन करेंगे। मेलाध्यक्ष बलराम गरास्या, ग्रामसेवक दुर्गाशंकर गौड़, मंत्री कमल सुमन, कोषाध्यक्ष रणधीर जैन, प्रेमलाल बंजारा ने बताया कि यह कथा सार्वजनिक रूप से की जा रही है। बुधवार को राजस्थानी कवि सम्मेलन रखा गया, जिसमें बाबू बंजारा, विष्णु विश्वास, दुर्गाशंकर धांसू, पवन गौतम, भूपेंद्र राठौर, हेमंत नागर ने कविता पाठ किया।
खबरें और भी हैं...