- Hindi News
- National
- Chhabra News Rajasthan News Story Created To Make 10 Lakhs From Family If Loss In Stock Market
शेयर मार्केट में नुकसान हुआ तो परिवार से 10 लाख ऐंठने के लिए गढ़ी कहानी
पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया है। एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि 11 मार्च को थाना छबड़ा पर फरियादी तुलसीराम (54) पुत्र सरवनलाल माली निवासी कुंभराज रोड छबड़ा की ओर से एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 10 मार्च को उसका बेटा लोकेश सुमन जो मंदिर जाने की बोलकर गया था, पर घर पर नहीं आया।
बुधवार को लोकेश के मोबाइल से 10 लाख रुपए की फिरौती के लिए फोन आया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी छबड़ा की ओर से शुरू किया। डीएसपी छबड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन लोकेश नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को तुलसीराम ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि लोकेश कल रात को घर पर वापस घर आ गया है। इस सूचना पर लोकेश को घर से दस्तयाब कर उसके बयान लिए गए। इसमें लोकेश ने खुद के अपहरण की घटना को झूठी बताते हुए अपने खाते में 10 लाख रुपए डलवाने की बात कबूली। पुलिस के अनुसार लोकेश को शेयर मार्केट में घाटा लगने से घरवालों से पैसे ऐंठने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी।