पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Student Caught Cheating From Mobile In 12th Board Exam Case Registered

12वीं बोर्ड परीक्षा में मोबाइल से नकल कर रहा छात्र पकड़ा, मामला किया दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा है। वीक्षक ने उसके कब्जे से नकल करने के लिए लाया गया एंड्रायड मोबाइल भी बरामद किया है। कोतवाली में छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। केस बनाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा है। बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम के अनुसार मेलखेड़ी रोड स्थित गैर सरकारी स्कूल में 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाया है। इसके तहत शुक्रवार को कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का भैतिक विज्ञान का पेपर था। परीक्षा केंद्राधीक्षक मिथलेश रॉयल ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा के दौरान करीब 11 बजे एक परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते मिला। इसे वीक्षक ने पकड़ लिया। केंद्राधीक्षक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। केंद्राधीक्षक की ओर से काेतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीडीईओ रामनारायण मीना ने बताया कि बोर्ड को भी रिपोर्ट भेज दी है।
खबरें और भी हैं...