- Hindi News
- National
- Anta News Rajasthan News Support Price Purchase Center To Be Opened In Nahargarh
नाहरगढ़ में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र खोला जाए
नाहरगढ़| भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की कई समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
किसान संघ के उपतहसील अध्यक्ष देवकिशन नागर, मंत्री हंसराज नागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं व किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि कस्बे में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र खोला जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ताेल केंद्र सीताबाड़ी, समरानियां के नाम से आ रहा है। जो कस्बे से 40 से 50 किमी दूर है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने एसबीआई बैंक की ओर से किसानों की फसलों की कुर्की की कार्रवाई रोकने व किसानों की केसीसी आसान किश्तों में वसूलने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि किसानों के कृषि बिलों को मार्च माह के स्थान पर अप्रैल माह में बिना पैनल्टी के वसूला जाए। वहीं नाहरगढ़ में दूसरा पटवारी व सिमलोद हल्का पटवारी को लगाने की मांग की है। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला व तहसील के पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।