शिक्षक सहकारी के मंत्री टेलर का किया स्वागत
बारां| डॉ. राधाकृष्णन प्राथमिक शिक्षक सहकारी समिति के नवनिर्वाचित मंत्री बृजगोविंद टेलर का एकल विद्यालय की अंचल समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एकल विद्यालय समिति के सचिव चंद्रप्रकाश नागर ने बताया कि इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख हरीश ओझा, अभियान प्रमुख अरविंद सेन, गतिविधि प्रमुख ओमप्रकाश नागर, प्रशिक्षण प्रमुख कृष्णा कंवर, मीनाक्षी, विनोद, बहादुर सिंह, जयप्रकाश मेरोठा, रघुवीर वर्मा, पवन, लक्ष्मीनारायण, धर्मवीर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।