- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Teachers Association Radhakrishnan Celebrated Phagotsav
शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने मनाया फागोत्सव
बारां| शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने फागोत्सव मनाया। मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न गौतम ने बताया कि इसमें शिक्षक परिवार के सदस्यों ने सामूहिक नृत्य व गायन सहित अन्य प्रस्तुतियां दी। राकेश गौड़, रेखा शर्मा, अनूप चौपड़ा, मनोज जैन ने होली गीत व भजन की प्रस्तुति दी। सविता गर्ग, शिखा शर्मा, मनीषा जैन, सुनीता शर्मा, मीना टक्कर, मीना नागर, प्रभा शर्मा, वंदना वैष्णव, प्रतिमा शर्मा, कैलाश नागर, ललित वैष्णव, ज्योति प्रकाश शर्मा ने सामूहिक नृत्य से बरसाने की छटा को जीवंत किया।
सोनू सुरीला ने काव्यपाठ किया। बच्चों की म्यूजिकल चेयर में दिवित गौतम, कपल गैम में इंद्रराज शर्मा व प्रभा शर्मा विजेता तथा मनीष जैन व संगीता अग्रवाल उपविजेता रहे। हाउजी में विजेता गिरिजा अग्रवाल को जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग ने पारितोषिक दिया।