शिक्षक संघ राष्ट्रीय का स्नेह मिलन समारोह
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से त्रिवेणीधाम परिसर में स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
संघ के अध्यक्ष नंदलाल केसरी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक सहकारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, मंत्री ब्रजगोविंद टेलर, कोषाध्यक्ष छीतरलाल बैरवा सहित डायरेक्टर कीर्ति गालव, कविता नागर, वीरेंद्र नागर, शैलेंद्रसिंह मेहता, गंगाराम माली, केदारलाल मीना, जमनालाल महावर का स्वागत किया गया। जिला सभाध्यक्ष महावीर नागर, संरक्षक रामकिशन नागर, छबड़ा अध्यक्ष बिट्ठल मीना, पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप मीना, मंत्री नरेंद्र राठौर, जोधराज सुमन, घनश्याम भार्गव ने भी विचार व्यक्त किए। रामस्वरूप भार्गव को डायरेक्टर बनाकर सम्मान किया। समारोह में अंता, मांगरोल, बारां, किशनगंज, अटरू, छबड़ा, कवाई, शाहाबाद के शिक्षकों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत जगदीश कुशवाह सभाध्यक्ष, शिविर प्रभारी धनराज सुमन, मंत्री ओमसिंह भाटी, उपाध्यक्ष सूरज सालवी, पूर्व कोषाध्यक्ष ललित चित्तौड़ा, महिला मंत्री प्रमिला चंदेल, संघ प्रतिनिधि मुकेश गर्ग, जगदीश लववंशी, मंजूर आलम, महेंद्र यादव, मुकेश गर्ग, जगदीश लववंशी, गिरिराज गर्ग, नरेंद्र गौतम, नवीन अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, सिराज अहमद, गोकुल मेघवाल, मोहन मीना, शबनम, रानी ने किया।
समिति के मंत्री टेलर ने शिक्षकों से किया संपर्क: डॉ. राधाकृष्णन प्राथमिक शिक्षक सहकारी समिति के चुनाव में नवनिर्वाचित मंत्री बृजगोविंद टेलर ने सीसवाली में शिक्षकों से घर-घर जाकर संपर्क किया। समिति के डायरेक्टर केदारलाल मीणा ने बताया कि सीसवाली में मंत्री बृज गोविंद टेलर के पहुंचने पर शिक्षकों ने स्वागत किया। संपर्क करते समय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संगठन मंत्री गिरिराज नागर, जिला सभाध्यक्ष महावीर मीणा, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, माणकचंद, रामगोपाल सुमन, गिरिराज मीणा, रामावतार श्रेष्ठ, ब्रजराज सिंह, मथुरालाल पोटर, शिवकुमार पोटर, श्याम वैष्णव, कृष्णमुरारी मोरवाल, प्रवीण कासलीवाल, कमलेश मोरवाल, महफूज, इकबाल, कौशल्या सुमन सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
छीपाबड़ौद. समेल में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किए कर्मचारी।