पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Tender For Purchase Handling And Transport At Support Price Will Now Open On 29th

समर्थन मूल्य पर खरीद हैंडलिंग व परिवहन के टेंडर अब 29 को खुलेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| समर्थन मूल्य पर चना, सरसों खरीद में हैंडलिंग व परिवहन के टेंडर शनिवार को खोले गए। इसमें रेट अधिक होने से प्रक्रिया को निरस्त कर आगामी 29 मार्च को टेंडर खोलने का निर्णय लिया है। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बारां अमर सिंह ने बताया कि राजफैड जयपुर के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर चना सरसों खरीद करने के लिए हैंडलिंग एवं परिवहन कार्य की वित्तीय निविदा कमेटी के समक्ष शनिवार को खोली गई। परिवहन कार्य की दरें पीडीएस की आधार दर से अधिक होने के कारण निविदा कमेटी की ओर से प्राप्त निविदाओं को सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया। राजफैड की ओर से जिले को आवंटित सभी क्रय केंद्र बारां, अंता, अटरू, छबड़ा, छीपाबड़ौद व समरानियां पर समर्थन मूल्य पर चना सरसों खरीद कार्य प्रारंभ कार्य करने के लिए हैंडलिंग एवं परिवहन कार्य की आगामी निविदाएं 29 मार्च को खोलने का निर्णय लिया है।
खबरें और भी हैं...