पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalwara News Rajasthan News The Ancient Fort Is Getting Dilapidated Due To Lack Of Care

देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा प्राचीन किला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जलवाड़ा. कस्बे में स्थित प्राचीन किला देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो रहा है।

जलवाड़ा| कस्बे में स्थित प्राचीन किला मरम्मत व देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो रहा है। किले का मुख्य दरवाजा जर्जर होने के साथ जगह-जगह से उखड़ा हुआ है। दरवाजे का भीतरी छोर करीब चार वर्ष पूर्व बारिश में धराशायी हो गया था। किले के बुर्ज भी जीर्ण-शीर्ण होने गए हैं।

बुर्ज के निकट ही स्थित सहरिया बस्ती के कारण यहां हादसे का अंदेशा रहता है। किले में स्थित प्राचीन कुआ भी सूख गया है। किले में स्थित एक प्राचीन मंदिर भी देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो गया है। हालांकि मंदिर की प्रतिमाएं पास ही के चतुर्भुजनाथ मंदिर में रखी हुई है। किले में बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक स्कूल व मां बाड़ी केंद संचालित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से किले की देखरेख व मम्मत कराने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...