- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News The Family Went To Celebrate Holi The Thieves Entered From Behind Took The Cash Jewelry
परिवार होली मनाने गया था, पीछे से घुसे चोर, नकदी-जेवर ले गए
मकान से चाेरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
बारां| शहर के कोटा रोड स्थित कृष्णा नगर में सूने घर से अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। परिवार होली मनाने गांव गया था, पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर से जेवर, नकदी और सामान चुरा लिए। बुधवार सुबह गांव से लौटने पर चोरी का पता लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद कुमार मीणा ने बताया कि वह कोटा रोड स्थित कृष्णा नगर में मकान पर परिवार सहित रहता है। वह 7 मार्च को परिवार सहित होली पर त्योहार मनाने बैंगना चल गया। इस बीच चोरों ने सूने मकान में गेट ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखे लैपटॉप, 10 ग्राम सोने की चैन, 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, आठ ग्राम सोने की टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार अंगूठियां सहित अन्य जेवर व 50 हजार की नकदी चुरा लिए।
बुधवार सुबह घर का ताला टूटा मिलने पर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीआई रामकिशन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।