पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्थान ने किया 51 महिलाअों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली जिले की 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थान की महिला काे-ऑर्डिनेटर फरियादा शेख व सरिता खींची ने बताया कि मुख्य अतिथि एएसपी विजयकुमार स्वर्णकार, विशेष अतिथि डाॅ. ममता मेहरा, वंदना जैन, अनिता सेठी, ललिता टोंग्या, शिल्पा ठाकुरिया, संजीदा खानम, मृदुला मारू, करुणा गर्ग, तारा अग्रवाल, शहरबानो एडवोकेट, तन्वीर खान ने महिलाओं के प्रति विचार व्यक्त किए। समारोह में संस्थान अध्यक्ष शेख बहादुर, नवीन अग्रवाल, राजकुमार खींची, कपिल खींची, खुशी, सौम्या ने सहयोग किया। बुजुर्ग महिलाओं का संस्थान के पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...