- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News The Miscreants Attacked The House By Killing Them
घर में घुसकर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
बारां. शहर की उत्तम कॉलाेनी स्थित एक मकान में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे अधेड़ गंभीर घायल हो गया। जिसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली एएसआई रफीक मोहम्मद ने बताया कि राधेश्याम (56) पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी उत्तम कॉलोनी के घर पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ अज्ञात बदमाश घुंस आए। इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले मंंे राधेश्याम को गंभीर चोटें आई। परिजनों और पड़ौसियों की मदद से उसे गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।