- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Today Will Celebrate Sri Krishna39s Birth Anniversary In Bhagwat Katha
भागवत कथा में आज मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बारां. बड़गांव में चल रही कथा में सजाई वामन अवतार की झांकी।
बड़गांव| कस्बे में चल रहे बिसौती माता मेले में हो रही संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक पंडित मुकुटबिहारी वैष्णव ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा सुनना लाभकारी है।
सतयुग में जहां सैकड़ों वर्षों की तपस्या से जो फल मिलता था, वही फल कलयुग में हरिनाम सुमिरन व कथा सुनने से मिल जाता है। लेकिन हरिकृपा के बिना जीव नाम सुमिरन नहीं कर सकता। आधुनिक समय में मनुष्य संस्कारहीन होता जा रहा है। ज्यों-ज्यों लोग संस्कारों को भूलते जा रहे हैं, उतना ही दुखी होते जा रहे हैं। यदि मानव जीवन को सुखी बनाना चाहते हो तो सद्कर्म करो। दुनिया की चिंताओं को छोड़कर ईश्वर का चिंतन करो। ब्रजमोहन ने भागवत पूजन किया। मेलाध्यक्ष बलराम गरास्या ने बताया कि रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और फूलों से होली खेली जाएगी।
फुले जयंती पर 11 को निकलेगी शोभायात्रा: छबड़ा. श्रीफूल मालियान मंदिर पर समाज की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं मनोज अजमेरा को अध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र और उपाध्यक्ष जितेंद्र सेदवाल को बनाया गया।