पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Trying To Snatch The Chain From The Woman In Adarsh Nagar Colony

आदर्श नगर कॉलोनी में महिला से चेन छीनने की कोशिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में कोटा रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शनिवार रात को एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया। महिला की ओर से विरोध करने पर आरोपी भाग छूटा।

घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कॉलोनीवासी जसवंत ने बताया कि कॉलोनी में कुछ दिनों से संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां रोड लाइट का पूरा प्रबंध नहीं है। पुलिस की ओर से गश्त नहीं की जाती है। ऐसे में संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की आवाजाही से महिलाओं और बच्चों में दहशत रहती है। शनिवार शाम 7 बजे से ही बाइक पर दो संदिग्ध घूम रहे थे। उनको देखकर महिलाएं और बच्चे घरों में आ गए। वहीं रात 9 बजे करीब फिर से दोनों सवार बाइक पर आ गए। वहां घूम रही महिला से एक स्कूल का पता पूछने लगे। महिला बात ही कर रही थी, इस दौरान गले से चेन छीनने और छीना-झपटी का प्रयास किया। महिला झटककर दूर हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी दौड़ पड़े। ऐसे में आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर कोतवाली सीआई रामकिशन वर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। कॉलोनी के लोगों ने रोड लाइट लगाने और रात्रि गश्त की मांग की है।

बारां. आदर्श नगर में घटना के बाद खड़े लोग।
खबरें और भी हैं...