पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Two Marriages Were Evicted From Dowry Case Registered

दहेज को लेकर दो विवाहिताओं को घर से निकाला, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| सदर थानाक्षेत्र के हरिपुरा गांव में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपए अाैर बाइक की मांग को लेकर घर से निकाल दिया।
इस पर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पति नवल मीणा, ससुर रामस्वरूप, सास रोशनीबाई, देवर गिरजेश मीणा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, दूसरे मामले में बड़ा निवासी मोना पुत्री किराड़ ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसकी शादी लाेढ़ाहेड़ा थाना कनवास निवासी नरेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख और कार की मांग कर रहे थे। इसको लेकर आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। कार और 2 लाख नहीं देने पर करीब चार महीने पहले पीड़िता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता पीहर चली गई। कुछ दिन पहले जब वापस ससुराल गई तो फिर से उसे दहेज की मांग करते हुए बाहर निकाल दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पति नरेंद्र, सास सुल्तानबाई, ससुर रामविलास, दादीसास जगन्नाथीबाई, देवर मोनू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...