पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahabad News Rajasthan News Unbalanced Truck Overturned At The Turn Of Shahabad Valley

शाहाबाद घाटी के मोड़ पर असंतुलित होकर पलटा ट्रक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद. कस्बे के समीप से गुजर रहे नेशनल हाईवे-27 पर पुरानी घाटी के मोड़ पर सामानों से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

सीआई हरिप्रसाद राणा ने बताया कि यह ट्रक गुजरात से सेनेटरी वेयर का सामान लेकर शिवपुरी जा रहा था। पुरानी घाटी के मोड़ पर घुमाव होने के कारण तेज गति के कारण ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इसमें चालक व क्लीनर को हल्की चोटें आई। घायलाें काे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। ट्रक पलटने से पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं हाईवे की सुरक्षा रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रक पलटने से रास्ता जाम हो गया, लेकिन हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पंकज समेत पुलिस कर्मियों ने जाम में फंसे वाहनों को निकाला। ट्रक को टोल प्लाजा की क्रेन से उठाकर हाईवे से हटवाया गया।
खबरें और भी हैं...