किसानों से बैंक में कागजात जमा कराने का किया आग्रह
छबड़ा| खरीफ फसल में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने किसानों से रविवार तक दस्तावेज जमा कराने को कहा है। तहसीलदार दिलीपसिंह प्रजापति ने बताया कि मुआवजा लेने के लिए किसान ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक, पटवारी को या सीधे तहसील कार्यालय में बैंक खाते की फोटो प्रति, आधार कार्ड फोटो प्रति, चालू मोबाइल नंबर जमा करा दें। जिन किसानों का खाता ग्राम सेवा सहकारी समिति में नहीं है व अन्य बैंक में है तो उस बैंक से संबंधित दस्तावेज, खाते की व आधार कार्ड की फोटो प्रति व चालू मोबाइल नंबर सहित पटवारी को या सीधे तहसील कार्यालय में जमा कराएं।