- Hindi News
- National
- Jalwara News Rajasthan News Vaishnav Agrawal Panchayat Formed Team In Affection Union
वैष्णव अग्रवाल पंचायत ने स्नेह मिलन में बनाई टीम
बारां। श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत की ओर से श्रीसत्यनारायण नोहरे में आयोजित वार्षिक आमसभा में चुनाव व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद होली मिलन समारोह मनाया।
अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, मंत्री अशोक डालमिया व पूर्व अध्यक्षों ने किया। कार्यालय मंत्री पदम जैन ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष गुप्ता ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग, उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री दिनेश मंगल, दीपक अग्रवाल, बृजेश गर्ग, राजेंद्र मित्तल, महेंद्र मित्तल, पीयूष गर्ग, अशोक डालमिया, सहमंत्री सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मंगल, मंदिर कन्वीनर रामेश्वर बोरीना, मंदिर सह कन्वीनर नेमीचंद एवं रस्मरिवाज कन्वीनर पवन बंसल को बनाया गया। अग्रवाल महिला जागृति संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग ने बताया कि समारोह में अग्रबंधुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विष्णु गर्ग पूर्व अध्यक्ष, अशोक बंसल, अशोक करोलिया, अशोक गर्ग सर्राफ, बाबूलाल गोयल, जगदीश सर्राफ, विशाल मंगल, पदम अग्रवाल, कैलाश, प्रेम गर्ग मौजूद थे।